Homeखटाखट स्टोरीआईपीएल-2022 : आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का जलवा,दिल्ली को...

आईपीएल-2022 : आईपीएल की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स का जलवा,दिल्ली को दी मात,

Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीती रात आईपीएल में लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया। लखनऊ को जीत के लिए 150 रन बनाने थे,जिसे 20वें ओवर में ही आसानी से 4 विकेट खोकर लखनऊ ने हासिल कर लिया। लखनऊ की ओर से अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 80 रनों की पारी खेली। दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ ने तूफानी 34 गेंदों पर 61 रन बनाएं वही कप्तान ऋषभ पंत ने नाबाद 39 रन बनाए। लखनऊ की ओर से राजस्थान मूल के खिलाड़ी रवि बिश्नोई ने 2 विकेट चटकाए और सिर्फ 22 रन ही दिए। मैच के आखिरी ओवर में लखनऊ की ओर से आयुष बदोनी ने सिक्स मारकर मैच जीता दिया। आईपीएल की अंक तालिका में नई टीम लखनऊ तीन जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, पहले पायदान पर केकेआर काबिज है।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर