आपणी हथाई न्यूज, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का हाईवोल्टेज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में प्रवेश करेगी। दोनों टीमें इस मुकाबले को लेकर पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन पिछले रिकॉर्ड्स में सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है।
इस सीजन लीग स्टेज में हैदराबाद ने राजस्थान को दो बार मात दी थी। पहले मुकाबले में SRH ने 57 रन से शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मैच में 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम ने 14 मैचों में 9 जीत हासिल कर 18 अंक जुटाए और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रही। हालांकि अंक बराबर होने के बावजूद नेट रन रेट कम होने से टीम टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी।
दूसरी ओर, रियान पराग की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स इस नॉकआउट मैच में वापसी की उम्मीद लेकर उतरेगी। टीम के पास यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा और जोफ्रा आर्चर जैसे मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं हैदराबाद की बल्लेबाजी में ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं।
उधर पहले क्वालीफायर में Royal Challengers Bengaluru और Gujarat Titans के बीच भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने पूरे सीजन दमदार प्रदर्शन किया और 18-18 अंक हासिल किए। बेहतर नेट रन रेट के चलते आरसीबी ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि गुजरात दूसरे नंबर पर रही। मंगलवार को खेले गए RCB एयर गुजरात के बीच पहले क्वालीफ़ायर मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद पारी की बदौलत बेंगलुरु ने 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया जिसके जवाब में गुजरात कुछ खास नही कर पाई और यह मैच हार गईं।


