

आपणी हथाई न्यूज, इस वर्ष हुए आईपीएल फाइनल मैच ने लोकप्रियता के नए मानक गढ़ दिए है। इस साल का आईपीएल 3 जून 2025 को पंजाब और बेंगलुरु के बीच हुआ था, जिसे RCB ने पहली दफा जीता था।
3 जून को हुए इस फाइनल मैच को आज तक हुए सभी टी -20 मैचो में से सर्वाधिक दर्शक संख्या मिली है और यहां तक कि आईपीएल फाइनल के सामने तो भारत -पाकिस्तान का मैच भी फीका पड़ गया है।
ग्लोबल निवेश बैंक हुलिहान लोकी के अध्ययन के अनुसार फ़रवरी 2025 में भारत -पाक के चैम्पियंस ट्रॉफी मैच को करीब 60 करोड़ लोगों ने देखा था वही 3 जून 2025 के आईपीएल फाइनल को करीब 68 करोड़ लोगों ने देखा था, विराट कोहली और RCB के पहली बार फाइनल में पहुंचने के कारण आईपीएल फाइनल को रिकॉर्ड तोड़ दर्शकों ने देखा था।
मनोज रतन व्यास


