Homeखटाखट स्टोरीईरान-इजरायल युद्ध : ओमान में क्रूड ऑयल जहाज पर मिसाइल अटैक, नागौर...

ईरान-इजरायल युद्ध : ओमान में क्रूड ऑयल जहाज पर मिसाइल अटैक, नागौर के युवक की मौत का अंदेशा

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध जैसे हालात के बीच राजस्थान के नागौर जिले के एक युवक की ओमान में मिसाइल हमले में मौत की आशंका जताई जा रही है।डेगाना उपखंड के खींवताना गांव निवास दिलीप सिंह मर्चेंट नेवी में ऑयल/केमिकल टैंकर पर क्रू मेंबर के रूप में कार्यरत थे।1 मार्च की सुबह ओमान के खासब पोर्ट पर खड़े उनके जहाज पर ईरान की ओर से दागी गई मिसाइल गिर गई, जिससे शिप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हमले में एक मौत की पुष्टि : घटना के समय दिलीप जहाज के अगले हिस्से में बिहार निवासी पायलट आशीष कुमार के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। हमले के बाद अधिकांश क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन कैप्टन आशीष और दो अन्य सदस्य लापता हो गए थे। हमले के तीन दिन बाद कंपनी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की, लेकिन दिलीप सिंह का कोई पता नहीं चल सका है. आशीष कुमार का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दिलीप की बॉडी अब तक नहीं मिल पाई है।शिप स्काईलाइट कंपनी का बताया जा रहा है और कंपनी और सुरक्षा एजेंसियां लगातार खोज अभियान चला रही है।

 

दिलीप सिंह ने 22 जनवरी 2026 को मर्चेंट नेवी की ड्यूटी जॉइन की थी। 23 जनवरी को जहाज मुंबई से ओमान के लिए रवाना हुआ था. 28 फरवरी को उनकी परिवार से आखिरी बार बात हुई थी। परिजनों को किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था। स्थानीय निवासी दयाल सिंह ने बताया कि नागौर जिले के बामणा गांव निवासी सुनील कुमार पूनिया भी उसी जहाज पर कार्यरत थे। उनसे मिली जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि सुनील की शिफ्ट खत्म होने के बाद दिलीप उनकी जगह ड्यूटी पर पहुंचे थे, जिसके कुछ ही समय बाद यह भीषण हमला हुआ। ऐसे में सुनील पूनिया के माध्यम से मिली जानकारी के आधार पर दिलीप सिंह की मौत का अंदेशा जताया जा रहा है।



ताजा खबर