खटाखट स्टोरी : जानिए उस दिव्यांग पेंटर को जिसके फैन बिग बी और पीएम मोदी भी है, बोलने-चलने में असमर्थ इस... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीखटाखट स्टोरी : जानिए उस दिव्यांग पेंटर को जिसके फैन बिग बी...

खटाखट स्टोरी : जानिए उस दिव्यांग पेंटर को जिसके फैन बिग बी और पीएम मोदी भी है, बोलने-चलने में असमर्थ इस…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, जन्मजात विकारों के कारण न तो वो अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है और न ही उसके हाथ काम करते है,वो अपने आपको अभिव्यक्त भी नही कर सकता है, लेकिन उसकी कूची से बनी पेंटिंग्स कुछ यूं संवाद करती है कि उसके फैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी है। इस युवा पेंटर का नाम है आयुष कुंडल। दिव्यांग आयुष की इच्छा थी कि वो अपने जीवन में पीएम मोदी और बिग बी से मिलकर अपनी पेंटिंग्स भेंट करें,उसके दोनो सपने पूरे हो चुके है। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के निवासी आयुष को ट्विटर पर पीएम मोदी और अमिताभ बच्चन न केवल फॉलो करते है बल्कि प्रमोट भी करते है। आयुष मुम्बई में बिग बी के बंगले पर उनसे निजी भेंट कर चुके है। कल आयुष की पीएम मोदी से भेंट हुई। पीएम मोदी ने ट्विटर पर आयुष के साथ फोटो ट्वीट की है। मोदी ने कहा कि आयुष से मिलना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण बन गया। पीएम ने लिखा है कि जिस प्रकार से आयुष ने पेंटिंग में महारत हासिल की है और अपनी भावनाओं को पैर की अंगुलियों से आकार दिया,वो हर किसी को प्रेरणा देने वाला है। अनवरत प्रेरणा मिलती रहे,आप भी आयुष को ट्विटर अकाउंट @aayush_kundal पर फॉलो कर उसका हौंसला बढ़ा सकते है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर