खटाखट स्टोरी : यूपी के इस मुस्लिम शख्स को है भगवा रंग से मोहब्बत, योगी के है मुरीद - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीखटाखट स्टोरी : यूपी के इस मुस्लिम शख्स को है भगवा रंग...

खटाखट स्टोरी : यूपी के इस मुस्लिम शख्स को है भगवा रंग से मोहब्बत, योगी के है मुरीद

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,मुजफ्फरनगर,उत्तरप्रदेश के रहने वाले मोहम्मद समर गजनी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जबरदस्त फैन बन गए है। गजनी ने ईद के दिन नमाज भी भगवा कपड़े पहन कर अदा की। भगवा परिधान के साथ गजनी ने नमाज के दौरान भाजपा का पटका भी पहन रखा था। मोहम्मद समर गजनी का कहना है कि योगी आदित्यनाथ यूपी में हिंदुओं और मुसलमानों के साथ समान व्यवहार कर रहे है।

- Advertisement -Ads

गजनी का कहना है कि भगवा रंग मोहब्बत का है, वे अब 15 अगस्त,26 जनवरी और बकरीद पर भी भगवा रंग ही धारण करेंगे। मोहम्मद समर गजनी अपनी 94 लाख रुपए की प्रॉपर्टी भी भगवान राम मंदिर को दान करने जा रहे है। आगामी 10 मई को अयोध्या जाकर मोहम्मद समर गजनी अपनी 94 लाख की सम्पति राम मंदिर को दान करके आएंगे।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर