Homeखटाखट स्टोरीदेश : लालू यादव का होगा किडनी ट्रांसप्लांट, पिता लालू को बेटी...

देश : लालू यादव का होगा किडनी ट्रांसप्लांट, पिता लालू को बेटी करेगी किडनी डोनेट : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, कभी अपने अंदाज से राजनीति के मंच पर सुर्खिया बटोरने वाले RJD सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव बीते कई सालों से किडनी समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दान करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते महीने सिंगापुर गए  लालू यादव को डॉक्टर्स ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी, जिसके बाद रोहिणी ने अपने पिता को अपनी किडनी दान करने की पेशकश की थी।पता चला है कि लालू यादव पहले रोहिणी के किडनी डोनेट करने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में रोहिणी और परिवार के अन्य लोगों के दबाव के बाद लालू मान गए।



ताजा खबर