Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक फिर निशाने पर ! एक और हिन्दू...

देश-दुनिया : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक फिर निशाने पर ! एक और हिन्दू युवक की पीट-पीट कर कर दी हत्या

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार की रात एक बार फिर बांग्लादेश के पांग्शा उपजिला के होसेनडांगा ओल्ड मार्किट में यूनुस राज में उग्रवादियों द्वारा एक और अल्पसंख्यक हिन्दू युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि भीड़ ने युवक की तब तक पिटाई की जब तक उसका दम नही निकल गया। युवक का नाम अमृत मंडल उर्फ सम्राट है। पुलिस द्वारा अमृत मंडल पर कथित वसूली के आरोप लगाए गए थे। युवक होसैनडांगा गांव निवासी अक्षय मंडल का बेटा है। पुलिस ने मामलें की पुष्टि करते हुए युवक को आरोपी बताया है। वही इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

आपकों बता दे कि कुछ दिन पूर्व में ईशनिंदा का आरोप लगाकर बांग्लादेश की उग्रवादियों की भीड़ ने दीपू चन्द्र दास नामक हिन्दू युवक की हत्या कर दी थी। जिसके बाद भारत में जगह जगह बांग्ला देश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे।



ताजा खबर