धोनी के नए अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी...कुछ समझ रहे अघोरी कोई कह रहा महादेव का रूप.... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीधोनी के नए अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी...कुछ समझ रहे...

धोनी के नए अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी…कुछ समझ रहे अघोरी कोई कह रहा महादेव का रूप….

- Advertisement -Ads

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने नए अवतार से सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। धोनी एक मॉइथोलॉजिकल कैरेक्टर “अथर्व” के साथ अपने फैन्स के सामने हाजिर हुए है। धोनी के नए लुक को कुछ लोग अघोरी का रूप बता रहे है वही कुछ फैन्स भगवान शिव का रूप समझ रहे है। असल में धोनी ने एक एंटरटेनमेंट कम्पनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मिलकर खोली है। धोनी का ये एनिमेटेड अवतार लेखक रमेश थमिलमनी के नॉवल से इंस्पायर है। धोनी की कम्पनी धोनी एंटरटेनमेंट इस नॉवल को इस यूनिक आइडिया से प्रमोट कर रही है। धोनी की कम्पनी का रजिस्ट्रेशन साल 2019 में हुआ था। धोनी की कम्पनी एंटरटेनमेंट फील्ड में जल्द कई प्रोजेक्ट्स लाने वाली है। सनद रहे धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से साल 2020 में सन्यास ले लिया था।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर