Homeखटाखट स्टोरीBussiness : अम्बानी ने किया मोदी को 1500 करोड़ का घर गिफ्ट,...

Bussiness : अम्बानी ने किया मोदी को 1500 करोड़ का घर गिफ्ट, मुकेश अम्बानी के राइट हैंड है मोदी : पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज,रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी ही कम्पनी के एक वरिष्ठ कर्मचारी को 1500 करोड़ रुपए का आलीशान महलनुमा घर गिफ्ट में दिया है। कर्मचारी का नाम मनोज मोदी है। मनोज मोदी और मुकेश अम्बानी ने मुम्बई में केमिकल टेक्नोलॉजी की पढ़ाई साथ में की है। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी का राइट हैंड माना जाता है। मनोज मोदी पिछले कई दशकों से रिलायंस इंडस्ट्रीज से जुड़े हुए है। मनोज मोदी पर मुकेश अंबानी भरपूर भरोसा करते है। मोदी भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए दिन-रात काम करते है। मोदी के काम और रिलायंस में उनके योगदान से प्रभावित होकर अम्बानी ने मनोज मोदी को 1500 करोड़ का घर गिफ्ट में दिया है।

 

मनोज मोदी का घर 22 मंजिला एक इमारत है जो मुम्बई के नेपियन सी रोड़ पर स्थित है। मोदी की नई बिल्डिंग कुल 1 लाख 70 हजार वर्ग फीट में बनी हुई है। 80 के दशक में मोदी रिलायंस से जुड़े थे,तब मोदी धीरूभाई अंबानी के साथ काम करते थे,इन दिनों आकाश अम्बानी के साथ काम करते है। मनोज मोदी को बिजनेस डील करने में बहुत स्मार्ट माना जाता है। मोदी इस वक्त रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के निदेशक है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर