

आपणी हथाई न्यूज, उद्योगपति मुकेश और अनिल अम्बानी की माँ 91 वर्षीय कोकिला बेन अम्बानी की तबीयत बिगड़ गईं है। स्व. धीरूभाई अम्बानी की पत्नी कोकिला बेन को कल एयर लिफ्ट कर मुंबई की रिलायंस हॉस्पिटल ले जाया गया।
कोकिला बेन को शरीर में अधिक कमजोरी महसूस होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया के कैमरो में कोकिला बेन अम्बानी के छोटे बेटे अनिल अम्बानी पत्नी टीना के साथ उदास चेहरा लिए कल हॉस्पिटल जाते हुए नजर आए। कोकिला बेन अम्बानी के पास रिलायंस कम्पनी के डेढ़ करोड़ से ज्यादा के शेयर है, कोकिला बेन की निजी सम्पति 18 हजार करोड़ से ज्यादा की है।
1955 में कोकिला बेन की शादी धीरूभाई अम्बानी से हुई थी। कोकिला बेन अपने बड़े बेटे मुकेश अम्बानी के साथ उनके आलीशान घर एंटीलिया में रहती है, कोकिला बेन की दो बेटियां भी है।
मनोज रतन व्यास


