Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : ट्रम्प चुनाव में मस्क की लग गई लॉटरी ! एक...

देश-दुनिया : ट्रम्प चुनाव में मस्क की लग गई लॉटरी ! एक हजार करोड़ के बदले 5 दिन में ही कमा लिए सवा तीन लाख करोड़ !

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, हाल ही में अमेरिका में सम्पन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में दुनिया के सबसे अमीर शख्स ईलॉन मस्क डॉनल्ड ट्रम्प के लिए जोर शोर से प्रचार और लॉबिंग करते हुए नजर आए थे। टेस्ला, एक्स (ट्विटर ) और स्पेसएक्स जैसी कम्पनियों के मालिक ईलॉन मस्क अमेरिकी चुनाव प्रचार में ट्रम्प के साथ कई चुनावी रैलियों और मीडिया इंटरव्यू में दिखाई दिए।

ईलॉन मस्क ने डॉनल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार के लिए अपनी जेब से 1000 करोड़ का खर्चा किया था, लेकिन अब ट्रम्प की जीत के ऐलान के बाद से ईलॉन मस्क कों अपने 1000 करोड़ के चुनाव खर्च के बदले सवा तीन लाख करोड़ की कमाई बीते 5 दिनों में ही हो गई है।

ट्रम्प के जीतने के बाद टेस्ला के शेयरो में जबरदस्त उछाल देखने कों मिल रहा है। टेस्ला का मार्केट केप 82 लाख करोड़ से ज्यादा का हो गया है और ईलॉन मस्क की निजी सम्पति 22 लाख करोड़ से बढ़कर 25 लाख 33 हजार करोड़ रुपए हो गई है। ट्रम्प के जीतने के बाद से ईलॉन मस्क की कम्पनी टेस्ला के शेयर 28 फीसदी तक बढ़ गए है,मस्क ट्रम्प सरकार में मंत्री तक बन सकते है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर