


देश-दुनिया आपणी हथाई न्यूज, यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह रवाना हुए एक शिप पर रूस के हमले में कमर्शियल जहाज पर तैनात चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जहाज का नाम एमवी गोल्डन लियो था। हमले के दौरान जहाज पर 17 सदस्यीय चालक दल सवार था, जिसमें 5 भारतीय थे। मिसाइल हमले में कुल 10 लोगों की मौत हुई है। भारत ने इस हमले की कड़ी निंदा की है।इससे पहले होर्मुज में भी फरवरी से लेकर अब तक तकरीबन 15 नाविक ईरान-अमेरिका के बीच हो रहे हमलों में मारे जा चुके हैं।


