


Trump Tariff आपणी हथाई न्यूज, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाये गए 50 प्रतिशत टैरिफ का असर अब भारतीय बाजार पर दिखना शुरू हो गया है। वैसे तो कई सेक्टर ऐसे हैं, जिन पर इसका असर हुआ है, लेकिन इस टैरिफ का सबसे ज्यादा असर कपड़ा सेक्टर पर दिख रहा है। तमिलनाडु में तो हालात ऐसे हो गए हैं कि अमेरिकी आयातकों की ओर से करोड़ों के ऑर्डर कैंसिल होने के बाद फैक्ट्रियों ने अपना उत्पादन बंद कर दिया है। भारतीय कारोबारियों का तमाम ऑर्डर या तो कैंसिल हो गया है या फिर दूसरे देशों को शिफ्ट हो गया है।
तमिलनाडु के तिरुपुर में कपड़ा उत्पादन करने वाले फैक्ट्रियां सुस्त पड़ गई हैं।यहां कपड़ा निर्यातकों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद तमाम ऑर्डर होल्ड पर चले गए हैं या फिर कैंसिल हो गए हैं।भारतीय निर्यातकों के कई ऑर्डर बांग्लादेश, पाकिस्तान, वियतनाम और कंबोडिया में शिफ्ट हो गए हैं। इन देशों में पर टैरिफ 19 से 36 फीसदी के बीच लगता है, जो भारत के मुकाबले काफी कम है।


