


Pm Modi Birthday आपणी हथाई न्यूज, आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75 वां जन्मदिन है। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फोन कर जन्मदिन की बधाई प्रेषित की है। मोदी और ट्रम्प के बीच तीन महीने बाद फोन पर संवाद हुआ है।
भारत और अमेरिका के ट्रेड डील को लेकर बिगड़े सम्बन्ध एक बार फिर पटरी पर लौट सकते हैं । सोमवार को अमेरिका की ओर से चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच प्रतिनिधिमंडल के भारत आए थे। भारत की ओर से मीटिंग में एडिशनल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल शामिल हुए। जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच करीब 7 घंटे तक मंथन चलता रहा। पता चला है कि मीटिंग पॉजिटिव रही है। हालांकि इसके नतीजे आने में समय लगेगा। फिलहाल ट्रेड डील को लेकर आई अमेरिकी टीम वापस चली जाएगी। इसके कुछ समय बाद अगली मीटिंग होगी। इस समझौते को जल्द अंजाम तक पहुंचाने के प्रयास तेज हो गए हैं।
ट्रम्प द्वारा भारत पर भारी टैरिफ़ लगाने के बाद मोदी और ट्रम्प के बीच पहली बार संवाद कायम हुआ है,ट्रम्प बीते कई हफ्ते से नरम रुख अपनाते हुए मोदी से बात करने और मिलने की सार्वजनिक मंशा जाहिर कर चुके है।
मनोज रतन व्यास


