


आपणी हथाई न्यूज, कल देर शाम को NDA गठबंधन का उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया गया। NDA की ऒर से महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को वाइस प्रेसिडेंट कैंडिडेट उम्मीदवार नामित किया गया है। राधाकृष्णन संघ की प्रष्ठभूमि के है। बिजनेस प्रबंधन में स्नातक राधाकृष्णन 1998 और 1999 में लोकसभा सांसद चुने गए थे।
तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है। राधाकृष्णन झारखण्ड,तेलंगाना और पुडुचेरी में भी राज्यपाल के रूप में सेवाएं दे चुके है। राधाकृष्णन के नाम की घोषणा कल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने की। जगदीप धनखड़ के अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कारण अब फिर से उपराष्ट्रपति का चयन मतदान द्वारा किया जाएगा। NDA के बाद इंडिया गठबंधन (विपक्ष ) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान होना बाकी है।
मनोज रतन व्यास


