Homeखटाखट स्टोरीOnline Gaming App Ban 2025 : अब सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाली...

Online Gaming App Ban 2025 : अब सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाली गेमिंग Apps पर शिकंजा, सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग एप्प बिल को दी मंजूरी

Online Gaming Apps Ban 2025 आपणी हथाई न्यूज, बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्गों को करोड़ो कमाने का लालच देने वाली ऑनलाइन गेमिंग एप्पस पर सरकार ने शिंकजा कसने की पूरी तैयारी कर ली है। केंद्र की मोदी सरकार ने पैसों से जुड़ी ऑनलाइन गेमिंग को बैन को बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में ऑनलाइन गेमिंग बिल को मंजूरी दे दी गई है। इस बिल के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी को दंडनीय अपराध और पैसे से जुड़े गेमिंग ट्रांजैक्शन पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। भारत में बीते वर्षो से ऑनलाइन गेमिंग एप्प्स व्यवसाय में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है,अब केंद्र की सरकार ने करीब ऐसे 1400 एप्पस को प्रतिबन्ध लगाने की योजना बना ली है।

मोदी सरकार बुधवार को इस बिल को लोकसभा में पेश करेगी।सूत्रों के अनुसार, बिल के तहत किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान ऑनलाइन मनी गेम्स को पैसे ट्रांसफर की परमिशन नहीं होगी। साथ ही रियल मनी गेमिंग के विज्ञापनों पर रोक होगी।सरकार इसके साथ ही ई-स्पोर्ट्स और स्किल-बेस्ड नॉन-मोनेटरी गेम्स को बढ़ावा देगी।

केंद्र सरकार लगातार ऑनलाइन सट्टेबाजी और उनसे जुड़े साइट्स के ख़िलाफ़ सख्त कदम उठाते आ रही है।2022 से फरवरी 2025 के बीच 1,400 से अधिक सट्टेबाजी और जुआ साइट्स और ऐप्स को ब्लॉक किया गया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गेमिंग से जुड़े विज्ञापनों में वित्तीय जोखिम और संभावित लत के डिस्क्लेमर लगाने का निर्देश दिया है।



ताजा खबर