
आपणी हथाई न्यूज, कल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले से देश वासियों को 12वीं बार सम्बोधित किया। मोदी ने कल अपने 103 मिनट के भाषण में अनेक घोषणाएं की, लेकिन सोशल मीडिया पर “मोदी का दिवाली गिफ्ट ” खूब ट्रेंड कर रहा है।

मोदी ने कल अपने भाषण में कहा दिवाली पर देश वासियों को बहुत बड़ा तोहफा मिलने वाला है। मोदी ने कहा कि दिवाली पर देश के लोगो को डबल दिवाली का उपहार मिलेगा।
आखिर मोदी का दिवाली गिफ्ट क्या है? असल में मोदी सरकार दिवाली (अक्टूबर 2025 तक ) से पूर्व GST की दरो और स्लैब में बड़ा बदलाव कर सकती है। मोदी ने कहा कि GST पर हाई पावर रिव्यू कमेटी के सिफारिश के आधार पर भारत सरकार आम आदमी को राहत देने के लिए आम जरूरत की चीजों पर लगने वाले टैक्स पर भारी कमी करने वाली है।
मोदी ने कहा कि इस दिवाली गिफ्ट से रोजमर्रा की चीजें काफी सस्ती हो जाएगी, छोटे उद्योग -धंधो को फायदा होगा और इससे देश की अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।
इसके अलावा मोदी ने देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपए के फंड के साथ प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना शुरू करने का भी ऐलान किया।
इस योजना में प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी पाने वाले युवाओं को भारत सरकार 15 हजार रुपए देगी और जो कम्पनियां अधिक रोजगार देगी, उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
मनोज रतन व्यास


