Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड में 34 साल पूर्ण होने के अवसर पर सलमान खान ने...

बॉलीवुड में 34 साल पूर्ण होने के अवसर पर सलमान खान ने किया नई फिल्म का लुक रिवील,किसी का भाई-किसी की जान में नजर आएंगे सलमान

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के 34 साल पूर्ण कर लिए है। 34 सालों में दर्शकों से मिले अपार स्नेह और समर्थन के लिए सलमान खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। सलमान की 34 साल पहले 26 अगस्त 1988 को बीवी हो तो ऐसी नाम की पहली फ़िल्म रिलीज हुई थी। सलमान को स्टारडम एक साल बाद आई सूरज बड़जात्या की फ़िल्म “मैंने प्यार किया” से मिला था।

 

34 साल पूर्ण होने के अवसर पर सलमान खान ने अपनी अगली नई फिल्म “किसी का भाई,किसी का जान” का फर्स्ट लुक भी जारी किया है। सलमान की इस फ़िल्म के अलावा टाईगर 3,नो एंट्री में एंट्री भी जल्द रिलीज होने वाली है। खबर है कि सलमान खान, शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी ‘पठान’ में भी गेस्ट भूमिका में नजर आएंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर