Homeखटाखट स्टोरीपेरिस ओलम्पिक 2024 : विनेश फोगाट का सन्यास का ऐलान, कुश्ती जीत...

पेरिस ओलम्पिक 2024 : विनेश फोगाट का सन्यास का ऐलान, कुश्ती जीत गई मैं हार गई…

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,पेरिस ओलम्पिक में बुधवार का दिन हर भारतीय के दिल को तोड़ने वाला था। कुश्ती की पहलवान विनेश फोगाट का तय वजन से 100 ग्राम अधिक होने पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद कल दिनभर सोशल मीडिया पर विनेश फोगाट ट्रेंड होती रही। गुरुवार की सुबह विनेश फोगाट की एक्स (ट्विटर) हैंडल पर आई एक भावुक पोस्ट से सबको चौंका दिया है।

विनेश फोगाट ने कुश्ती से सन्यास का ऐलान कर दिया। सोशल प्लेटफार्म ‘X’ पर अपने आधिकारिक पेज से भावुक पोस्ट करते हुए लिखा, “मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई. माफ़ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब. अलविदा कुश्ती 2001-2024. आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी।



ताजा खबर