पॉलिटिक्स :बदल गया कांग्रेस मुख्यालय का पता,नए मुख्यालय के उदघाटन भाषण में राहुल गांधी के दिए बयान से छिड़ा विवाद - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स :बदल गया कांग्रेस मुख्यालय का पता,नए मुख्यालय के उदघाटन भाषण में...

पॉलिटिक्स :बदल गया कांग्रेस मुख्यालय का पता,नए मुख्यालय के उदघाटन भाषण में राहुल गांधी के दिए बयान से छिड़ा विवाद

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, आज से दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय का एड्रेस बदल गया है। साल 1978 से दिल्ली में कांग्रेस का मुख्यालय का पता 24, अकबर रोड़ था, जो अब बदलकर 9A,कोटला रोड़ हो गया है। नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन रखा गया है।
नए कांग्रेस मुख्यालय के उदघाटन के अवसर पर राहुल गांधी के दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी जो स्वयं देश के नेता विपक्ष है,ने कहा कि हम कोई निष्पक्ष लड़ाई नहीं लड़ रहें है। राहुल ने कहा कि हम भाजपा और RSS जैसे राजनीतिक संस्थानों के साथ लड़ रहें है। राहुल ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा, RSS और इंडियन स्टेट से है।
राहुल के बयान पर भाजपा ने कहा कि देश का विपक्ष का नेता भारत से लड़ने की बात कर रहा है, यही जॉर्ज सोरोस की सोच है जो राहुल गांधी की जुबान से निकल रही है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर