Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी, रंधावा...

पॉलिटिकल पाटा : कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली की तैयारी, रंधावा की चेतावनी..काम नही करने वालों को हाथ जोड़ने का समय

basic ad

पॉलिटिकल पाटा आपणी हथाई न्यूज,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 14 दिसंबर को होने वाली वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियों और एसआइआर अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआइसीसी महासचिव सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अन्य नेता मौजूद रहे।politics

बैठक में प्रदेश प्रभारी रंधावा ने कहा कि सभी को अनुशासन के साथ कार्य करना होगा और जो दायित्व मिले उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाना होगा। उन्होंने चेताते हुए कहा कि अब जो पदाधिकारी काम नहीं करेंगे, उनको नमस्कार कहने का समय आ गया है। भाजपा के तानाशाही शासन से देश को मुक्त करवाने के लिए बड़ी लड़ाई मिलकर लड़नी होगी। Rajasthan Congress Politics



ताजा खबर