पॉलिटिकल पाटा : सिद्धू की हुई फिर से फजीहत,वीडियो में झाड़ फूंक करते हुए आ रहे है नजर.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : सिद्धू की हुई फिर से फजीहत,वीडियो में झाड़ फूंक...

पॉलिटिकल पाटा : सिद्धू की हुई फिर से फजीहत,वीडियो में झाड़ फूंक करते हुए आ रहे है नजर..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,नवजोत सिंह सिद्धू कब क्या कर बैठे किसी को कोई आइडिया नही होता है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग सिद्धू का मजाक बनाकर उनको ट्रोल कर रहे है। सिद्दू चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर बैठे झाड़ फूंक करते हुए नजर आ रहे है। सिद्दू का ये वीडियो उनके ही चुनावी क्षेत्र अमृतसर ईस्ट के ही चुनाव प्रचार के वक्त का है।

- Advertisement -Ads

 

सिद्दू इस वायरल वीडियो में अजीबोगरीब तरीके से मंच पर ही मंत्र पढ़ते हुए नजर आ रहे है। सिद्धू ने पंजाब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री फेस चरनजीत चन्नी को घोषित करने के बाद स्वयं को अपने ही चुनाव क्षेत्र तक ही सीमित कर लिया है, वे अब पूरे पंजाब का दौरा नही कर रहे है। सिद्दू की पत्नी नवजोत कौर ने तो सार्वजनिक रूप से राहुल गांधी के चयन पर सवाल उठाते हुए पति नवजोत सिंह को चन्नी से मुख्यमंत्री पद के लिए श्रेष्ठ बताया है। सिद्दू के मंत्र पढ़ते उनके वीडियो से कांग्रेस और सिद्धू की नई फजीहत हो गई है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर