Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिकल पाटा : घर का बिजली कनेक्शन कटने के बाद अब हनुमान...

पॉलिटिकल पाटा : घर का बिजली कनेक्शन कटने के बाद अब हनुमान बेनीवाल को घर खाली करने का भी आदेश

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान की राजनीति में बीते दो दिनों से एक उठापटक चल रही है जिसके चलते नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल कुछ छटपटाए नजर भी आ रहे हैं। मंगलवार को हनुमान बेनीवाल के नागौर स्थित निजी आवास पर 11 लाख रुपए बिजली के बिल के बकाया होने के चलते उनके घर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था ।वहीं अब उन्हें जयपुर स्थित विधायक की के चलते मिले सरकारी आवास को खाली करने का आदेश दिया गया है। बेनीवाल को यह नोटिस जयपुर के डीएम और संपदा विभाग की ओर से जारी किया गया है जिसमें 11 जुलाई तक हनुमान बेनीवाल को आवास खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। हनुमान बेनीवाल के साथ उनके भाई और पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल व अन्य पूर्व विधायक पुखराज गर्ग को भी संपदा विभाग में बेदखली का नोटिस भेजा है।

आपको बता दे की हनुमान बेनीवाल राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी के सांसद और सुप्रीमो भी है।  हनुमान बेनीवाल पर यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब बेनीवाल लगातार केंद्र और राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर आरोप लगा रहे थे। अब बेनीवाल ने इन कार्रवाई को लेकर सरकार के खिलाफ फिर एक हमला किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। हालांकि संपदा विभाग की तरफ से इसे नियमों के तहत उठाया गया कदम बताया जा रहा है ।जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि विधायक ना होने की स्थिति में कोई भी व्यक्ति सरकारी आवास में नहीं रह सकता।



ताजा खबर