

आपणी हथाई politics न्यूज, बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा के साथ बिहार में भोजपुरी फ़िल्म स्टार्स, गायक और सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरों को सभी राजनीतिक दल अपने पाले में लाने में लगे हुए है। चुनाव दिनांक के ऐलान के 24 घंटे के भीतर ही बिहार में आधा दर्जन से ज्यादा भोजपुरी फ़िल्म स्टार्स, सिंगर्स के नाम चुनाव लड़ने के लिए लगभग फाइनल भी हो गए है।
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे, यह तय हो गया है। भजन गायिका मैथिली ठाकुर भी बीजेपी से चुनाव लड़ेगी, यह संकेत खुद मैथिली ने दिए है।भोजपुरी फिल्मों की हीरोइन अक्षरा सिंह भी बीजेपी से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।
लालू यादव की पार्टी RJD से भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। गायक रितेश पांडे प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज से चुनाव मैदान में किस्मत आजमाएंगे।यूं पहले से ही भोजपुरी फिल्मों के रवि किशन, मनोज तिवारी, निरहुआ भाजपा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके है।
मनोज रतन व्यास


