Homeखटाखट स्टोरीPolitics : चौधरी के बाद राजस्थान एससी आयोग अध्यक्ष भी आए पायलट...

Politics : चौधरी के बाद राजस्थान एससी आयोग अध्यक्ष भी आए पायलट के समर्थन में,कहा, युवा पायलट के साथ है

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच के तनाव को राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष बैरवा ने और बढ़ा दिया है। खिलाड़ी लाल बैरवा कांग्रेस के टिकट पर बसेड़ी विधानसभा से विधायक भी है। बैरवा को गहलोत गुट का विधायक माना जाता रहा है अब यकायक बैरवा सचिन पायलट की तरफदारी करने में लग गए है। बैरवा ने कहा कि सचिन पायलट को अब कांग्रेस आलाकमान को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए।

 

बैरवा का कहना है कि राजस्थान का युवा पायलट के साथ है, अगर जन भावना के साथ मनमानी की गई तो नुकसान होगा। बैरवा ने कहा कि पायलट को मानेसर( जहां पायलट ने अपने समर्थक विधायकों के साथ कैम्प किया था) में जिन वादों के साथ मनाया गया था अब उन्हें पूरा करने का वक्त है। बैरवा के बयान को राजस्थान यूनिवर्सिटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष निर्मल चौधरी के बयान से जोड़कर देखा जा रहा है। निर्मल चौधरी ने भी सचिन पायलट का खुलकर समर्थन किया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर