
आपणी हथाई न्यूज, भाजपा को आख़िरकार लम्बे इंतजार के बाद नया राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी माह जुलाई में मिल सकता है।भाजपा और मोदी सरकार से जुड़े सूत्र इंगित कर रहें है कि संघ, भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी एक नाम पर लगभग राजी हो गए है।

भाजपा के बड़े नेता और संगठन के मंत्री पीएम मोदी के 5 देशों की यात्रा से लौटने का इंतजार कर रहें थे । जल्द भाजपा के नए अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है और वो नाम है केंद्रीय आवास और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर।
खट्टर के नाम पर संघ को भी कोई आपत्ति नहीं है, मनोहर लाल मोदी के साथ हरियाणा में बरसों तक संगठन में काम कर चुके है। खट्टर नौ साल तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहें है, फिलहाल हरियाणा की करनाल सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री है। 71 वर्षीय मनोहर लाल अविवाहित है और संघ के प्रचारक रहें है, अगर कुछ नाटकीय घटनाक्रम नहीं हुआ तो आने वाले कुछ दिनों में खट्टर के नाम की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हो सकती है।
मौजूदा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल तो जनवरी 2023 में ही पूरा हो गया था और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव तक नड्डा को एक्सटेंशन मिला था। करीब सवा दो साल के इंतजार के बाद भाजपा को अब नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है और पूरी संभावना है कि वो अध्यक्ष नाम मनोहर लाल खट्टर ही हो।
मनोज रतन व्यास


