Homeखटाखट स्टोरीPolitics : शहर में सफाई व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवालों के बीच,शहर...

Politics : शहर में सफाई व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवालों के बीच,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल ने शुरू किया ये नवाचार..

Politics आपणी हथाई न्यूज, शहर में लगातार सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच आज बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने एक नवाचार करते हुए आज गांधी पार्क में श्रमदान किया। मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि श्रमदान के माध्यम से बीकानेर कांग्रेस शहर हर सप्ताह एक महापुरुष के प्रतिमा स्थल पर श्रमदान करके साफ सफाई की जायेगी साथ ही कांग्रेस जनों को रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करना है।

इस श्रमदान व साफ सफाई कार्य में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जाकिर हुसैन, सुमित कोचर, सुषमा बारूपाल, सहजाद भूट्टा, सिंवरी चौधरी, आशा स्वामी, सुरेन्द्र सिंह, अब्दुल रहमान लोदरा, विजय सिंह शेखावत, नितिन वत्सल, आजम खां, शलीन खां, अशोक कुमार, रईस अली, अली राजा, अभिषेक सिंह, राजेन्द्र पहाडिया, हंसराज बिश्नोई, धनसुख आचार्य, भीखाराम मेघवाल, सोनू ईणखिया सहित आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे हैं।



ताजा खबर