Homeखटाखट स्टोरीPolitics : बाबरी विध्वंस की बरसी या 'शौर्य दिवस' ! अब सरकार...

Politics : बाबरी विध्वंस की बरसी या ‘शौर्य दिवस’ ! अब सरकार ने ले लिया यू-टर्न, ये वजह आई सामने

पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के शिक्षा विभाग ने रविवार सुबह स्कूलों में 6 दिसंबर को ‘शौर्य दिवस’ मनाने का आदेश जारी करने के 12 घंटे बाद ही वापस ले लिया। 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी है। इसे शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों में शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाना था।

सरकार का यू-टर्न, ये बताई वजह

रविवार सुबह 9.15 बजे मंत्री ने आदेश वापस ले लिया। दिलावर ने एक बयान जारी कर कहा, “राज्य के सभी स्कूलों में इस समय परीक्षाएं चल रही हैं, जो 5 और 6 दिसंबर से शुरू होंगी। इसलिए, परीक्षा अवधि के दौरान स्कूलों में कोई अन्य गतिविधि या कार्यक्रम आयोजित करना संभव नहीं है। इसलिए, शौर्य दिवस समारोह स्थगित किया जाता है।”



ताजा खबर