Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : बीकानेर भाजपा नेता का निधन, शहर भाजपा में छाई शोक...

पॉलिटिक्स : बीकानेर भाजपा नेता का निधन, शहर भाजपा में छाई शोक की लहर

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के गंगाशहर क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे और पूर्व पार्षद गणेश जाजड़ा का मंगलवार की सुबह 6 बजे निधन होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है जाजड़ा का निधन किडनी की बीमारी के चलते हुआ है। जाजड़ा बीजेपी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे है। जाजड़ा के निधन से बीकानेर शहर भाजपा में शोक की लहर छा गई है।

जाजड़ा के निधन पर किसान मोर्चा के चंद्रमोहन जोशी, बीजेपी नेता मोहन सुराणा, गंगाशहर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल सहित कई नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर दुख जताया और श्रद्धाजंलि दी।



ताजा खबर