

पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, बीजेपी ने रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। नितिन नबीन अब जेपी नड्डा की जगह लेंगे, जो 2020 से इस पद पर बने हुए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
नबीन कहा कि यह पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत है, और मेरा मानना है कि जब आप एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं, तो पार्टी के सीनियर नेता हमेशा इस पर ध्यान देते हैं, और मैं उनके साथ काम करता रहूंगा।


