Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने...

बड़ी खबर: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने लिया यह चौंकाने वाला फैसला

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बिहार चुनाव से पहले आज बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है, साथ ही उन्हें परिवार से भी निकाल दिया है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमज़ोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।”

 



ताजा खबर