Politics: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को ट्विटर पर पहली पत्नी को श्रद्धांजलि देना ही भारी पड़ गया....लोग इस वजह से सुना रहे खूब खरी खोटी... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeखटाखट स्टोरीPolitics: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को ट्विटर पर पहली पत्नी को श्रद्धांजलि...

Politics: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को ट्विटर पर पहली पत्नी को श्रद्धांजलि देना ही भारी पड़ गया….लोग इस वजह से सुना रहे खूब खरी खोटी…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ट्विटर पर अपनी पहली पत्नी आशा सिंह की पुण्यतिथि पर याद करना बहुत भारी पड़ गया है। दिग्गी राजा ने तो अपनी पहली पत्नी को याद करते हुए उनके दिए योगदान को सराहा और याद किया है, लेकिन आम ट्विटर यूजर्स दिग्विजय सिंह को खूब खरी खोटी सुना रहे है। लोग कह रहे है कि पहली पत्नी इतनी ही याद आ रही है तो दूसरी शादी क्यों की? उनकी यादों के सहारे ही बाकी का जीवन बिताते। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है अपनी बेटी की उम्र की पत्रकार से शादी की तब रानी साहिबा( आशा सिंह) याद नही आई? एक और ट्विटर यूजर ने लिखा कि पहली पत्नी के निधन के बाद अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे,दिग्विजय सिंह ऊपर जाकर क्या मुंह दिखाओगे? अधिकतर ट्विटर यूजर्स के द्वारा ट्रोल्स होने के अलावा कई यूजर्स ने दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। विदित रहे दिग्विजय सिंह ने बुढापे में एनडीटीवी की पत्रकार रही एक महिला से पहली पत्नी के निधन के बाद शादी की थी। दिग्विजय सिंह और उनकी दूसरी पत्नी अमृता राय की उम्र में करीब तीन दशक का फर्क है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर