पॉलिटिक्स: यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस की "लड़ने वाली लड़कियां" भाजपा में हुई शामिल - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स: यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस की "लड़ने वाली...

पॉलिटिक्स: यूपी में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस की “लड़ने वाली लड़कियां” भाजपा में हुई शामिल

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज़,उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है दरअसल, कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की एक और पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल हो गई। पल्लवी सिंह ने शनिवार को बीजेपी का दामन थामा।

पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं, जो बीजेपी में शामिल हुई हैं. इससे पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी- प्रियंका मौर्य

डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में धांधली चल रही है। उन्होंने लिखा था कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि मैं ओबीसी थी और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी।

।प्रियंका मौर्य ने कहा था कि कांग्रेस में जातिवाद के कारण विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़नी पड़ी। मौर्य ने कांग्रेस पार्टी में धांधली चलने का भी आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके खिलाफ किसी की भी बोलने की हिम्मत नहीं है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर