Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : राजस्थान में Congress ने शुरू की कार्रवाई, 17 ब्लॉक अध्यक्षों...

पॉलिटिक्स : राजस्थान में Congress ने शुरू की कार्रवाई, 17 ब्लॉक अध्यक्षों को थमाया नोटिस

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान कांग्रेस ने इन दिनों खुद को एक्टिव करने के प्रयास शुरू कर दिए है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने अब जमीनी स्तर पर निष्क्रिय दिख रहे 17 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों को कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं और इनसे 7 दिन में नोटिस का जवाब मांगा गया है। आपको बता दे की इन अध्यक्षों ने विधानसभा समन्वयकों का सहयोग नहीं किया था।

 

इन अध्यक्षों ने संगठनात्मक गतिविधियों में भी सक्रियता से भाग नहीं लिया, कार्यों में उदासीनता बरतने के आरोपों के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा एक्शन लिया गया है।जिनमें ब्यावर, सेवर, बयाना, नदबई, उच्चैन, रायपुर, श्रीडूंगरगढ़, टिब्बी, पोकरण, सांकड़ा, गुढ़ा, कैलादेवी, बर, सुमेरपुर, लसाड़िया, बौंली हैं चौथ का बरवाड़ा और गोगुंदा बी ब्लॉक कमेटी अध्यक्ष को नोटिस दिया गया है।



ताजा खबर