Politics : Congress महिला विधायक ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष की फाड़ी शर्ट ! ये मामला आया सामने - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : Congress महिला विधायक ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष की फाड़ी शर्ट...

Politics : Congress महिला विधायक ने बीजेपी मंडल अध्यक्ष की फाड़ी शर्ट ! ये मामला आया सामने

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, सोमवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक कांग्रेस महिला विधायक और बीजेपी मंडल के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान कांग्रेस विधायक इतना ज्यादा भड़क गईं कि उन्होंने बीजेपी नेता का कॉलर पकड़ गया। इस मामले का अब वीडियो भी वायरल हुए, जिसके बाद इस मामले ने सियासी तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।

- Advertisement -Ads

मामला कस्बे के आंबेडकर चौक का है। यहां बी.आर आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्मारक पट्टिका हटाने से जुड़े मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच विवाद हो गया। इसी मुद्दे पर कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा और बीजेपी के मंडल अध्यक्ष हनुमान दीक्षित के बीच नोकझोंक हो गई और इंदिरा ने हनुमान का कॉलर पकड़ लिया और शर्ट भी फटने की बात बताई जा रही है।

ये घटना रविवार रात की है। दरअसल विधायक ने देखा कि आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर वह स्मारक पट्टिका हटी हुई है, जिस पर उनका नाम था। ऐसे में उन्होंने इस बात पर आपत्ति जाहिर की। मौके पर बीजेपी के स्थानीय नेता भी मौजूद थे। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया और विधायक ने ये आरोप लगाया कि उनका नाम बीजेपी नेता ने हटाया है।

इसके बाद कांग्रेस की विधायक ने बीजेपी नेता हनुमान दीक्षित का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने बीच-बचाव किया और मामले को शांत करवाया। लेकिन जैसे ही ये खबर सियासी गलियारों में पहुंची तो इस पर राजनीति शुरू हो गई।

इस मामलें को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने माफी मांगने की बात और एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है । वही विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा पदाधिकारियों पर शराब पीकर उत्पात मचाने और पट्टिका तोड़ने के आरोप लगाए है। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रही है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर