
पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के नागौर संभाग के मकराना जिले के विधायक जाकिर हुसैन गैसावत और भाजपा देहात जिलाध्यक्ष के बीच एक कार्यक्रम में विवाद की स्थिति बन गई।
दरअसल,विवाद मकराना उपजिला अस्पताल में डायलिसिस रूम का फीता काटने को लेकर हुआ। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के नाम में पहले बीजेपी अध्यक्ष सुनीता रांदड़ का नाम बोला गया जिससे विधायक जाकिर हुसैन नाराज हो गए और बीच में ही टोकते हुए कहा कि यह प्रोटोकॉल के खिलाफ है। यह पार्टी का कार्यक्रम नही है। इसके बाद विधायक ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए डायलिसिस रूम का फीता काट दिया जिससे बीजेपी जिलाध्यक्ष नाराज हो गई।

बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनीता ने अस्पताल के पीएमओ को ऊंची आवाज में सबके बीच कहा कि
यह एक सरकारी कार्यक्रम है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबको इस बात का पता होना चाहिए। मैं अपमान बर्दाश्त नही करूंगी।

कार्यक्रम के बाद विधायक जाकिर हुसैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पास अस्पताल इंचार्ज का कॉल आया था उदघाटन के लिए मुझे खुशी हुई और मैं आ गया। मैं जब पहले विधायक था तब इस अस्पताल को 30 बेड से 60 बेड में अपडेट करवाया था। ये छुटभैया नेता है इनको पता नही सरकार की क्या पॉलिसी होती है।
गैसावत ने आगे कहा कि मैं भी नागौर और डीडवाना जिले का जिलाध्यक्ष रह चुका हूं। अगर आप जिलाध्यक्ष है तो पार्टी के कार्यक्रमों में लोकार्पण करो। यह सरकारी कार्यक्रम है यहां विधायक का प्रोटोकॉल होता है प्रधान का प्रोटोकॉल होता है। अगर विधायक प्रतिनिधि भी है तो भी कोई बात नही। आप एक चुनाव लड़कर आओ फिर पता चलेगा।


