Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : बीकानेर आये पूर्व सीएम गहलोत हुए बेनकाब ! राजीव गांधी...

पॉलिटिक्स : बीकानेर आये पूर्व सीएम गहलोत हुए बेनकाब ! राजीव गांधी स्टडी सर्किल के पदाधिकारियों पर पेपर लीक माफियाओं से सांठ-गांठ के आरोप

Ads

आपणी हथाई न्यूज, बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर बीजेपी नेताओं ने रीट नकल कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए है।

बीजेपी नेता डॉ भगवान सिंह मेड़तिया और भाजयुमों जिलाध्यक्ष वेद व्यास ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि अशोक गहलोत और कांग्रेस के नेताओं का चेहरा पूरी तरीके से बीकानेर आने पर बेनकाब हो गया।

बीजेपी नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा आज बीकानेर में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कार्यक्रम में आज शामिल होना यह दर्शाता है कि पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री पेपर लीक प्रकरणों से जुड़े हुए थे और पेपर लीक माफियाओं से उनकी सांठ-गांठ थी। पूर्व में राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कॉर्डिनेटर डॉक्टर बन्ने सिंह से रीट पेपर लीक में ईडी ने 15 घंटे पूछताछ की थी। वही डीपी जारौली को कांग्रेस सरकार में ही रीट पेपर लीक प्रकरण में कांग्रेस सरकार ने बर्खास्त किया था। सुभाष यादव, बीएस बैरवा, जारौली और पाराशर यह सभी राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए थे और पदाधिकारी थे।

रीट पेपर लीक प्रकरण में राजीव गांधी स्टडी सर्किल की भूमिका पाई गई थी। जिसके परिणाम स्वरूप ईडी ने छापा भी मारा था और उनकी संलिप्तता रीट पेपर लीक प्रकरण में पाई गई थी। यह युवाओं के साथ सीधा-सीधा कांग्रेस के नेता छलावा कर रहे हैं और दोहरा चरित्र निभा रहे हैं।

Ads

ताजा खबर