Politics : बंगाल में कांग्रेस ने खुद का ही कर दिया खेला,एक कांग्रेसी ममता को घेर रहा और दूसरा बचा रहा.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, February 17, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : बंगाल में कांग्रेस ने खुद का ही कर दिया खेला,एक...

Politics : बंगाल में कांग्रेस ने खुद का ही कर दिया खेला,एक कांग्रेसी ममता को घेर रहा और दूसरा बचा रहा..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी ने खुद का ही खेला कर दिया है। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और बंगाल कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी सरकार पर करप्शन के तगड़े आरोप लगाए है। बंगाल में मेट्रो डेयरी स्कैम इन दिनों सुर्खियों में है। चौधरी ने ममता सरकार पर इस स्कैम के जरिए 447 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। चौधरी द्वारा कोलकाता हाई कोर्ट में याचिका भी लगवाई गई है।

- Advertisement -Ads

अब ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जब बंगाल के बड़े कांग्रेसी नेता लड़ाई लड़ रहे है तो कांग्रेस के बड़े नेता पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता हाईकोर्ट में पेश हुए। चिदम्बरम के ममता सरकार के पक्ष में पैरवी करने से बंगाल कांग्रेस यूनिट कांग्रेस आलाकमान और चिदम्बरम से बेहद नाराज है। चिदम्बरम को तो बंगाल कांग्रेस के ही कार्यकर्ताओं ने काले झंडे तक दिखाए। अधीर रंजन चौधरी भी चिदम्बरम द्वारा ममता का साथ देने से खासे नाराज है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर