

आपणी हथाई न्यूज, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न केवल आगामी 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा होंगे बल्कि साल 2044 तक भी मोदी ही भाजपा के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री पद के एक मात्र विकल्प बने रहेंगे।
ध्यान रहें साल 2013 में राजनाथ सिंह के ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के दौरान ही मोदी को भाजपा के द्वारा प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। राजनाथ सिंह ने कहा पार्टी और सरकार में नेतृत्व या लीडरशिप को लेकर कोई संदेह नहीं और न ही कोई जगह खाली है।
राजनाथ सिंह ने 2024 में भाजपा की 240 सीट आने पर कहा कि कभी लम्बी छलांग लगाने के लिए दो -चार कदम कभी पीछे भी आना पड़ता है, रक्षा मंत्री ने कहा कि 2029 में फिर भाजपा 300-340 सीट तक आसानी से पहुंच जाएगी।
मनोज रतन व्यास


