Homeखटाखट स्टोरीPolitics : मुलायम सिंह यादव के बेटे, अखिलेश यादव के छोटे भाई...

Politics : मुलायम सिंह यादव के बेटे, अखिलेश यादव के छोटे भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्या बोलें अखिलेश यादव..

आपणी हथाई न्यूज, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, हालांकि उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ मौजूद नहीं थीं।

बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि प्रतीक यादव की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

इस दुखद घटना के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतीक बचपन से ही अपने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर कुछ बड़ा करना चाहते थे। अखिलेश ने यह भी कहा कि परिवार कानून के तहत हर जरूरी प्रक्रिया का पालन करेगा और जो भी कानूनी रास्ता होगा, उसे अपनाया जाएगा। उन्होंने व्यापार में होने वाले तनाव और नुकसान को भी मानसिक दबाव का कारण बताया।

 

 



ताजा खबर