

Politics आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में कांग्रेस ने संगठन स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है। अब राजस्थान में भी गुजरात और मध्यप्रदेश की तर्ज पर सभी जिलाध्यक्ष,ब्लॉक अध्यक्ष और संगठन के कई अन्य पदों को बदलने की तैयारी है। इसको लेकर कांग्रेस ने 30 नेताओं को इस अभियान के लिए ऑब्ज़र्वर भी बना दिए है।

हालांकि नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में प्रदेश के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल रहेंगे।
इनको बनाया ऑब्जर्वर
राजस्थान में डॉ. अमि याज्ञनिक, अनिल चौधरी, सुभाष चोपड़ा, अशोक तंवर, परेश धनानि, राजेश तिवाड़ी, सुखदेव भगत, सलीम अहमद, राजेश कच्छप, राजेश लीलोथिय, अनिल भारद्वाज, रोहित चौधरी, गीता भुक्कल, कैप्टन प्रवीण डावर, केवल सिंह पठानिया, विमल चुड़ासमा, जेटि कुसुम कुमार, अमित सिहाग, ममता देवी, सुखदेव पांसे, अमित विज,शाकिर सनादी,विजय इंदर सिंगला, लालजी देसाई, जीआर राजू, विकार रसूल वाणी, यशोमति ठाकुर और यशपाल आर्य को ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया गया है।


