पॉलिटिक्स : राजस्थान भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,राठौड़ के निर्देश पर 7 संभाग प्रभारियों की घोषणा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : राजस्थान भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,राठौड़ के निर्देश पर 7...

पॉलिटिक्स : राजस्थान भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,राठौड़ के निर्देश पर 7 संभाग प्रभारियों की घोषणा

- Advertisement -Ads

पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान ने नए साल की शुरुआत के साथ ही संगठन को मजबूती देने के लिए बड़े स्तर पर नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल राठौड़ के निर्देशानुसार, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने प्रदेश के 7 प्रमुख संभागों के लिए ‘संभाग प्रभारियों’ की सूची जारी कर दी है।

- Advertisement -Ads

इस नई सूची में अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि आगामी सांगठनिक कार्यों और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

किसे मिला कौन सा संभाग?
1 बीकानेर श्री मिथिलेश गौतम प्रदेश महामंत्री
2 जयपुर श्री श्रवण सिंह बगड़ी प्रदेश महामंत्री (मुख्यालय प्रभारी)
3 भरतपुर श्री बिहारी लाल विश्नोई प्रदेश उपाध्यक्ष
4 अजमेर श्री कैलाश मेघवाल प्रदेश महामंत्री
5 जोधपुर श्री भूपेंद्र सैनी प्रदेश महामंत्री
6 उदयपुर श्री नाहर सिंह जोधा प्रदेश उपाध्यक्ष
7 कोटा श्रीमती अल्का मूंदड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष
संगठनात्मक मजबूती पर जोर
इस सूची में खास बात यह है कि मुख्यालय प्रभारी और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी को स्वयं राजधानी जयपुर संभाग की कमान सौंपी गई है। वहीं, बीकानेर, अजमेर और जोधपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी प्रदेश महामंत्रियों को तैनात किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्षों को भरतपुर, उदयपुर और कोटा की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने अनुभव और युवा ऊर्जा का संतुलन बनाने की कोशिश की है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन नियुक्तियों से संभाग स्तर पर कार्यकर्ताओं के समन्वय में तेजी आएगी।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर