

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान से लेकर दिल्ली हरियाणा तक अभी अरावली की पहाड़ियों की चर्चा गूंज रही है। जहाँ एक ओर दिल्ली का फेफड़ा कहे जाने वाली अरावली को लेकर असमंजस है वही विपक्ष इस मामलें में सरकार को दोषी बताने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। Aravali Hills
इस सब के बीच प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा ने अरावली पर्वतमाला को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और कहा है की उनकी सरकार के रहते अरावली की अस्मिता से कोई खिलवाड़ नही होगा। Cm Bhajan Lal Sharma
जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कम भजनलाल ने कहा कि हम गिरिराज जी के भक्त हैं और हम उनकी पूजा करते हैं हमारे काम करने के तरीके की चिंता करने के बजाय कांग्रेस को अपने पुराने कारनामों को देखना चाहिए। CM भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस राज के दौरान हुए खनन का जिक्र करते हुए कहा कि खनन माफिया के खिलाफ 551 दिनों तक साधु संतों को आंदोलन करना पड़ा था । भाजपा सरकार के रहते अरावली के एक भी पत्थर का नुकसान नही होने देगी। Rajasthan News


