

पॉलिटिक्स आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के सीएम भजनलाल सोमवार को अचानक दिल्ली पहुंचे और पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को मुख्यमंत्री कार्यालय ने दीपावली के बाद कि शिष्टाचार भेंट बताया। हालांकि इस मुलाकात के बाद सियासत में एक बार फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्ति की खबरों को बल मिलने लगा। आपकों बता दे कि 15 दिसम्बर को भजनलाल सरकार अपने दो वर्ष पूर्ण कर रही हैं । वर्तमान में सरकार में मुख्यमंत्री सहित 24 मंत्री है जबकि छह पद अभी भी रिक्त है।
इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल और बड़ी राजनीतिक नियुक्तियों की घोषणा हो सकती है। वैसे सीएम शर्मा की पीएम मोदी की पिछले तीन महीनों में ये तीसरी मुलाकात है।


