Politics : सचिन पायलट बोलें.. मैं अब 48 का,युवा नही हूं, सीएम बनने को लेकर कही ये बात : पढें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : सचिन पायलट बोलें.. मैं अब 48 का,युवा नही हूं, सीएम...

Politics : सचिन पायलट बोलें.. मैं अब 48 का,युवा नही हूं, सीएम बनने को लेकर कही ये बात : पढें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

Politics आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान कांग्रेस पार्टी के एक प्रभावशाली चेहरे और महासचिव सचिन पायलट ने अब बताया है कि वह अब 48 साल के हो गए है और अब युवा नही है।

- Advertisement -Ads

दरअसल, मीडिया चैनल आजतक के एक कार्यक्रम में सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद थे। चर्चा के दौरान पायलट ने कहा मि मेरी उम्र अब 48 साल हो गई है मैं शुद्ध रूप से युवा नही हूं। आप जो चाहे कह सकते है लेकिन मैं जानता हूं बच्चे बड़े हो गए हैं।

सीएम बनने को लेकर सवाल
कार्यक्रम के दौरान दिग्विजय सिंह और सचिन पायलट दोनों से सवाल किया गया था कि पायलट के बारे में हमेशा कहा जाता है कि सीएम इन वेटिंग है यानी उन्हें सीएम बनने का इंतजार करने वाला नेता बताया जाता है, लेकिन क्या सचिन पायलट कभी सीएम बनेंगे।

इस सवाल पर दिग्विजय सिंह से पहले ही सचिन पायलट बोल पड़े और कहा कि इसका जवाब ना इनके पास है और ना आपके पास है। इसका जवाब जनता के पास है। हालांकि दिग्विजय सिंह ने कहा कि सचिन पायलट को बिल्कुल सीएम बनना चाहिए।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर