Politics : शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर बदला पाला, सांसद बनने के लिए दीदी का थामा हाथ : पढें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर बदला पाला, सांसद बनने के लिए...

Politics : शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर बदला पाला, सांसद बनने के लिए दीदी का थामा हाथ : पढें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बीते दौर के फ़िल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा राजनीति में दलबदलू नेताओं की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए है। कभी भाजपा के स्टार प्रचारक और वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे शॉटगन सिन्हा ने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था,पत्नी पूनम सिन्हा ने भी लोकसभा चुनाव लड़ा था। दोनो ही हार गए। सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा ने बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था और वो भी हार गए।

- Advertisement -Ads

 

 

अब सिन्हा ने ममता बनर्जी की टीएमसी का दामन थाम लिया है। सिन्हा आसनसोल सीट से बंगाल में लोकसभा उपचुनाव लड़ रहे है, कल अपना नामांकन भी भर दिया। सिन्हा को बंगाल में स्थानीय बीजेपी बाहरी कहकर हमला कर रही है, सिन्हा कहते है कि जब गुजराती मोदी बनारस से चुनाव लड़ सकते है तो मैं आसनसोल से क्यों नही चुनाव लड़ सकता हूँ। आसनसोल सीट बाबुल सुप्रियो के सांसद के तौर पर इस्तीफा देने से खाली हुई है। अब बाबुल सुप्रियो भी भाजपा छोड़कर बंगाल विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे है। चुनाव अगले महीने की 12 अप्रैल को होगा। बंगाल में ममता की लोकप्रियता के कारण शत्रुघ्न सिन्हा की जीत पक्की लग रही है। कैसे ही करके सांसद बनना था तो सिन्हा अब कांग्रेस छोड़कर टीएमसी की गोद में जाकर बैठ गए है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर