पॉलिटिक्स : सोनिया गांधी पीके की सलाह पर काम करने को तैयार, लेकिन गहलोत पीके से ज्यादा प्रभावित नहीं.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : सोनिया गांधी पीके की सलाह पर काम करने को तैयार,...

पॉलिटिक्स : सोनिया गांधी पीके की सलाह पर काम करने को तैयार, लेकिन गहलोत पीके से ज्यादा प्रभावित नहीं..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की कांग्रेस में एंट्री लगभग तय हो गई है। पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर को सोनिया गांधी कांग्रेस में लेने का मन बना चुकी है, खबर है कि पीके को कांग्रेस का महासचिव बनाया जा सकता है। पीके 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की चुनावी रणनीति और गठबंधन पॉलिसी का काम देखेंगे,लेकिन पीके की एंट्री से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ज्यादा सहज नही नजर आ रहे है। गहलोत ने कहा है कि पीके जैसे एक्सपर्टस से पहले भी राय ली जाती रही है। गहलोत ने कहा कि आज पीके एक ब्रांड बन गए है। गहलोत ने कहा कि हम भी ऐसे लोगो और एजेंसियों से राय लेते रहते है। पीके का नाम बड़ा हो गया तो बस चर्चा में आ गया। गहलोत ने कहा कि अगर उनका अनुभव काम में आता है तो मान लेना चाहिए। गहलोत ने कहा कि पीके एक प्रोफेशनल है। पहले मोदी के साथ थे,फिर नीतीश कुमार के साथ चले गए, फिर पंजाब में कांग्रेस के साथ चले गए। गहलोत के बयान के मुताबिक गहलोत पीके जैसे चुनावी रणनीतिकार को ज्यादा भाव देने को तैयार नही है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर