Homeखटाखट स्टोरीPolitics. : डबल इंजन सरकार अब जंग खा चुकी,जनता इंजन नही ड्राइवर...

Politics. : डबल इंजन सरकार अब जंग खा चुकी,जनता इंजन नही ड्राइवर बदलना चाहती है – पायलट

Politics आपणी हथाई न्यूज, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने तंज कसते हुए कहा कि बीस साल के डबल इंजन की सरकार अब जंग खा चुकी है। जनता अब इंजन नहीं बल्कि ड्राइवर बदलना चाहती है। गांधी मैदान के पास होटल में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव निर्णायक मोड़ पर है। यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, व्यवस्था बदलने का है। राहुल गांधी ने यात्रा में जो भरोसा दिया, वह अब महागठबंधन की ताकत बन चुका है।

भाजपा-जदयू ने बिहार को वादों और जुमलों का प्रदेश बना दिया। ये वही नीतीश कुमार हैं, जो कभी डीएनए के सवाल नरेंद्र मोदी के खिलाफ उठाते थे, आज उन्हीं के दरबार में हाजिर हैं। 20 साल में डबल इंजन ने जो दिया, वह भ्रम है। बिहार में आज भी देश की सबसे अधिक बेरोजगारी दर है और सबसे अधिक पलायन है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है तो यह जनता के दबाव का परिणाम है।



ताजा खबर