Politics : योगी 2.0 में नही रहेगा मुगलिया सल्तनत का नामोनिशां, योगी की है ये है तैयारी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीPolitics : योगी 2.0 में नही रहेगा मुगलिया सल्तनत का नामोनिशां, योगी...

Politics : योगी 2.0 में नही रहेगा मुगलिया सल्तनत का नामोनिशां, योगी की है ये है तैयारी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,यूपी की सत्ता में दुबारा धमाकेदार वापसी के बाद योगी आदित्यनाथ अब यूपी में मुगलिया सल्तनत की हर निशानी मिटाने वाले है। अपने पहले कार्यकाल में यूपी के कई शहरो के नाम बदलने वाले योगी अब यूपी के एक दर्जन शहरों के नाम बदलने के मूड में है। योगी आदित्यनाथ यूपी के मुस्लिम नामो वाले सभी शहरो के नाम बदलने की एकदम ठान चुके है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तरप्रदेश के अलीगढ़, फरुखाबाद,सुल्तानपुर, बदायूं,फिरोजाबाद,शाहजहांपुर के नाम चेंज करने की योजना पर जोर शोर से काम कर रहे है। शुरुआती 6 शहरों के नाम बदलने के बाद 6 और शहरो को चिन्हित कर उनका भी नाम बदला जाएगा। योगी यूपी के इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या में पहले ही बदल चुके है। योगी यूपी के मुगलसराय स्टेशन को भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन नाम दे चुके है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर